कांग्रेस सांसद मल्लू रवि का बड़ा दावा, 'रामलीला मैदान छोटा पड़ेगा'

नई दिल्ली: आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ महारैली' की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे तेलंगाना से कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने केंद्र सरकार पर सीधा राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया है। मल्लू रवि ने कहा कि सरकार चाहे जितने रोड़े अटका ले, लेकिन जनता का जनसैलाब 1 नवंबर को पूरी दिल्ली को जाम कर देगा।

"जब कांग्रेस सत्ता में थी तो विपक्ष की रैलियों के लिए ट्रेनें देती थी"

रामलीला मैदान में तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मल्लू रवि ने कहा, "यहां युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और हम इंतजामों से संतुष्ट हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि राजनीतिक भेदभाव के तहत केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त बोगियां (Coaches) देने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, सरकार प्राइवेट होटलों पर दबाव बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं को कमरे तक नहीं देने दे रही है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब हम विपक्ष की सभाओं के लिए ट्रेनें मुहैया कराते थे।"

"आधे से ज्यादा लोग मैदान के बाहर खड़े रहेंगे"

मल्लू रवि ने दावा किया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के एक आह्वान पर देश भर से लाखों लोग दिल्ली आ रहे हैं। 1 नवंबर को रामलीला मैदान पूरी तरह से भर जाएगा और आधे से अधिक लोग मैदान के बाहर सड़कों पर रहेंगे। यह महारैली देश में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाली है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.