कार्यकारिणी को लेकर भाकियू टिकैत में शुरू हुआ विवाद का पटाक्षेप हो गया। जिला अध्यक्ष और प्रदेश

रामपुर : महासचिव अब दोनों मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे| संगठन की सारी गतिविधियां प्रदेश कैंप कार्यालय से ही संचालित की जाएंगी। जिलेभर के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर बुलाया है । पिछले दिनों जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसे लेकर संगठन में विवाद शुरू हो गया था। यूनियन के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विवाद निपटाने की पहल की। उनके बुलावे पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और जगजीत सिंह गिल शनिवार को स्वार स्थित जरनैल सिंह के आवास पर पहुंचे। सबसे पहले दोनों पदाधिकारियों के बीच जो गलत फहमियां थीं बातचीत के जरिए उन्हें दूर किया| वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रयास से विवाद भी खत्म हो गया । प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। फैसला लिया कि अब दोनों पदाधिकारी मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। संगठन में गुटबाजी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की सारी गतिविधियां अब निकट विकास भवन स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय से ही संचालित की जाएंगी। कह कि तीन मार्च को प्रस्तावित पंचायत भी प्रदेश कैंप कार्यालय पर ही होगी। कार्यकारिणी भी शीर्घ बहाल कर दी जाएगी। प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष ने 24 मार्च को होने वाली पंचायत को सफल बनाने को लेकर मंथन किया। इस मौके पर जागीर सिंह , जजवीर सिंह , लखविंदर सिंह गिल , सलामत जान , जरनैल सिंह , अमीर अहमद , चौधरी अजीत सिंह भी मौजूद रहे
रिपोर्टर : मोहम्मद तालिब
No Previous Comments found.