भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए रामपुर जनपद में सभी पांचो विधानसभा के 20 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।। कार्यक्रमों में जिले के वरिष्ठ नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में भेजा गया, भारतीय जनता पार्टी के चमरूआ विधानसभा के प्रत्याशी रहे, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी ने मिलकखनम क्षेत्र पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 11 वर्ष की उपलब्धियां को जनता के बीच रखा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर केमरी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।। जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई नगर विधानसभा के पुराना गंज के आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, सभी पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 11 वर्ष में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल बदला है। देश को 55 करोड़ जनधन खाते मिले। भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई। रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो हो गई है। देश में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, चौथा बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बना है।।
कार्यक्रम में प्रमोद आहूजा, सुखदेव सिंह चीमा, भव्य उप्पल, विवेक रूहेला, पूजा शर्मा, इंद्रजीत यदुवंशी, शेर सिंह, हरप्रसाद, राजेंद्र सिंह लोधी, रामचंद्र, विक्रम सिंह, पूरन चंद, शुभम गुप्ता, राजकुमार, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत
No Previous Comments found.