बड़े ही धूम धाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के रामपुर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव का जन्म दिन मंगलवार को रामपुर पूर्व मंडल महामंत्री रमेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास खंड रामपुर के गंधौना उनके आवास पर मंडल उपाध्यक्ष को फूल माला व पुष्प गुच्छ देकर केक काटकर और मिठाई खिलाकर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहित यादव की लंबी आयु एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इसके अलावा सोशल साइट पर भी जन्मदिन पर बहुत लोगो ने बधाई संदेश भेजा मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव ने जन्मदिन पर बधाई देने वाले के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से जिस तरह प्यार सम्मान और आशीर्वाद मिल रहा इससे मै अभिभूत हूँ आज मेरे जन्मदिन पर आप लोगो ने जिस तरह से आयोजन कर मेरा जन्मदिन मनाया है। वह काबिले तारीफ है।इस अवसर पर श्यामधर मिश्र पूर्व प्रधान,अजय यादव पूर्व प्रधान,रमेश दुबे,योगेश त्रिपाठी,आशुतोष दुबे, डॉ कमलेश यादव,सिद्धार्थ दुबे, सत्यप्रकाश मिश्रा,शंभूनाथ तिवारी,मोहन यादव,नन्हे यादव, रमेश प्रजापति,महेश पटेल,सहित अन्य सहयोगीगण भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सोनू गुप्ता
No Previous Comments found.