राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का किया गया स्थलीय निरीक्षण

जनपद : सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी के साथ मुरादाबाद रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर भोजन की जांच की। निरीक्षण के दौरान मौके पर पायी गयी कमियों के निस्तारण हेतु संबंधित कैन्टीन संचालक को नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के समय तैयार मिले भोजन- अरहर दाल, मिक्स सब्जी एवं चावल का सर्विलांस नमूनें संग्रहित एवं सील मोहर कर जांच हेतु संबंधित राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ को भेजा। अभिहित अधिकारी ने बताया कम तैयार भोजन के तीनों नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अशोक कुमार, देवकान्त, धर्मपाल सिंह, उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.