सचल दल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया गया जुर्माना अभियान

रामपुर : जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश पर जनपद में कोटपा अधिनियम की धारा 04 के अनुपालन में सचल दल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जुर्माना अभियान चलाया गया। इस जुर्माना अभियान में 22 व्यक्तियों के विरुद्ध तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करने पर जुर्माना लगाया गया।  इस दौरान जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा तंबाकू से होने वाली हानि एवं दुष्प्रभाव तथा इसके समुचित इलाज एवं काउंसलिंग संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई। 

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.