वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में ’’न दहेज लेने न दहेज देने’’ हेतु शपथ कार्यक्रम किया गया आयोजित

रामपुर :   सेवा पखवाडा 2025 ’’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ के उपलक्ष्य में जनपद  में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इरा आर्या के निर्देशन में जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 'न दहेज लेने न दहेज देने' हेतु शपथ दिलाई गई, जिसमें टीम द्वारा बताया गया  कि दहेज एक सामाजिक अभिशाप है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अंतर्गत दहेज से कोई ऐसी सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति अभिप्रेत है, जो विवाह के समय या उसके पूर्व या विवाह के पश्चात किसी समय विवाह के एक पक्षकार द्वारा विवाह के दूसरे पक्षकार को या विवाह के किसी पक्षकार के माता-पिता द्वारा या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा विवाह के किसी भी पक्षकार को या किसी अन्य व्यक्ति को या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में दी गई है या दी जाने के लिए करार की गई। दहेज लेना व देना दोनों ही कानूनी अपराध है। साथ ही साथ पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा तथा साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और इस दौरान सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक चाँद बी, मनोसामाजिक परामर्शदाता चारु चौधरी, हेड कांस्टेबल कविता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार जी एवं  शिक्षक डॉक्टर सैयद मुताहिर हुसैन सईदी, डॉ धर्मेंद्र कुमार वर्मा जी अक्षय , कुमार शर्मा जी, बालम खान एवं  सुशील कुमार पांडे जी आदि द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.