मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं न्यू इंडिया@2047 पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शहर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 रामपुर :   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं न्यू इंडिया@2047 और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ख्याली राम लोधी, मा. शहर विधायक ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष (भाजपा) श्री हरीश गंगवार, जिला प्रभारी श्री राजा वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर किया। तत्पश्चात मा. शहर विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क द्वारा स्थापित करायी गयी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के बाल्यकाल से लेकर अब तक के विभिन्न आयामों, जनसेवा की यात्रा, राष्ट्र निर्माण के संकल्प, सांस्कृतिक विरासत एवं संस्कृति के पुनरोद्धार के साथ ही उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश भर में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। 

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मा. शहर विधायक ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी का जीवन संघर्ष, राष्ट्र सेवा और अनुशासन सभी के लिए अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा से युवा शक्ति प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा में अपना सक्रिय योगदान दे सकती है। उन्होंने आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कलेक्ट्रेट परिसर में 02 अक्टूबर तक स्थापित इस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें और अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के अनछुये पहलुओं को जानें। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी, जिला उपाध्यक्ष श्री जगपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोनू लोधी, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


 रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.