राज्यमंत्री ने डीएम, एसपी के साथ किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण।

रामपुर : उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान के साथ वन स्टॉप सेन्टर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने केन्द्र की साफ-सफाई की प्रशांसा की। केन्द्र प्रबन्धक द्वारा समस्त कमरों का निरीक्षण कराया गया। मा0 मंत्री ने वहां उपस्थित पीड़ित महिलाओं से वार्ता भी की। केन्द्र की कार्यशैली एवं वातावरण अनुकूल पाया गया, जिसकी राज्यमंत्री एवं अन्य आधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गयी।  निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और अधिकारियों द्वारा प्रत्येक कर्मचारी से उसके कार्य के विवरण की जानकारी ली गयी।  इस दौरान मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद में पीड़ित महिलाओं के उत्थान के लिए, महिला उत्पीड़न के मामलों पर प्रभावी रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए सरकार  वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया गया है।  उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेन्टर गरीब, परेशान और पीड़ित महिलाओं को अपनी बात कहने तथा महिलाओं को न्याय दिलाने एवं उन्हें समाज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने का कार्य कर रहा है।   केन्द्र प्रबन्धक चांद बी ने महिला कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में मा. मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कराने के लिए काउंसलर की तैनात है, जो महिलाओं की समस्याओं और उत्पीड़न से जुड़े सभी पहलुओं के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया को प्रभावित बनती है। इसके अतिरिक्त गंभीर मामलों में विधिक सेवाएं भी इस वन स्टॉप केंद्र के माध्यम से महिलाओं को प्रदान की जाती हैं।  इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या मौजूद रहीं।

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.