ग्राम गजरौला में लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

रामपुर : जिलाधिकारी श्री जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र द्वारा तहसील टाण्डा स्थित ग्राम गजरौला में लगभग 05 एकड़ क्षेत्रफल की शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
तहसील प्रशासन द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया तथा भूमि को राजस्व अभिलेखों के अनुरूप शासन के वास्तविक एवं भौतिक कब्जे में लिया गया।
कब्जा-मुक्त कराई गई भूमि पर वृक्षारोपण कार्य संपन्न कराया गया, जिससे भूमि को पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी बनाते हुए हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पहल से न केवल शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी सभी भूमि को चिन्हित कर अभियान चलाकर कब्जामुक्त कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर स्थायी वृक्षारोपण एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत
                                  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.