जिलाधिकारी की जनसुवाई में असहायों को मिला रहा है त्वरित लाभ
रामपुर : ग्राम मुडियाखेड़ा, विकास खण्ड चमरौआ, तहसील सदर निवासी गरीब एवं भूमिहीन दिव्यांग दम्पत्ति श्री पिताम्बर एवं उनकी पत्नी श्रीमती जानकी द्वारा जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी को अपना प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया।
दम्पत्ति द्वारा अवगत कराया गया कि उनका आवास कच्चा है, जिससे वर्षा ऋतु में उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, चमरौआ को निर्देशित किया गया कि पात्रता सुनिश्चित करते हुए दम्पत्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्रदान कराया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में दिव्यांग दम्पत्ति को ट्राईसाइकिल भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें आवागमन एवं दैनिक कार्यों में सुविधा प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। शीत ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई एवं प्रशासनिक स्तर पर असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरण कर राहत प्रदान की जा रही है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

No Previous Comments found.