जिलाधिकारी द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरण
रामपुर : जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने अपने नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूरदराज से आए असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद नागरिकों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड के कारण असुविधा का शिकार न हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में निरंतर चलाए जा रहे राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक तहसील सदर में 1573, स्वार में 909, टाण्डा में 791, मिलक में 909, बिलासपुर में 1000 तथा शाहबाद में 989 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 6171 जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दृष्टिगत निरंतर सर्वे करते हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए तथा किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रहने दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

No Previous Comments found.