विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

रामपुर : नववर्ष के अवसर पर जनपद में संवाद, सहयोग और सौहार्द की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में जिले में प्रचलित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र ने जनपद के पत्रकारों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और उन्हें सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं, जो समाज की वास्तविकताओं को उजागर कर शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी संकल्प लिया है, वह अवश्य पूर्ण हों और नया वर्ष सभी के जीवन में सकारात्मकता, सफलता और नई ऊर्जा लेकर आए।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया और प्रशासन का उद्देश्य समान है। जनहित की रक्षा और समाज में जागरूकता को बढ़ावा देना ही लक्ष्य है पत्रकारिता समाज को दिशा देने का कार्य करती है और प्रशासन के लिए भी एक मजबूत सहयोगी की भूमिका निभाती है।

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.