“नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत सघन प्रवर्तन कार्यवाही
रामपुर - उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली श्री केपी गुप्ता तथा संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुरादाबाद के नेतृत्व में जनपद रामपुर में नो हेलमेट नो फ्यूल एवं प्रेशर हॉर्नए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के संबंध अभियान चलाया गया,जिसमें उप परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी श्री होरी लाल वर्मा की टीम ने जनपद के 07 पेट्रोल पंपों पर जाकर बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की महत्वता के बारे में अवगत करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इस अभियान में 155 दो पहिया वाहन चालकों के नो हेलमेट में चालान भी किए गए। उप परिवहन आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों संचालकों को सख्ती से निर्देशित किया जाए कि बिना हेलमेट लगाए आने वाले दो पहिया चालकों को पेट्रोल बिक्री न की जाए।
रिपोर्टर - राजू राजपूत


No Previous Comments found.