जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान दिव्यांगजन को प्रदान की ट्राईसाईकिल

रामपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान तहसील मिलक के ग्राम करीमगंज निवासी दिव्यांग श्री अरूण को जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त होने पर लाभार्थी के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उनकी दैनिक आवश्यकताओं को सरल बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास एवं सामाजिक समावेशन के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
रिपोर्टर : राजू राजपूत 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.