जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते राहगीर

रामपुर : रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर फाटक के दोनों ओर रेलवे द्वारा बैरियर लगा दिए गए हैं जिससे कि थाना सिविल लाइंस की ओर से आने वाले राहगीर ज्वाला नगर की तरफ ना जाएं क्योंकि इस फाटक पर अधिकतर घटनाएं होती रहती हैं और घटनाएं हुई भी हैं राहगीरों को एक और से दूसरी ओर जाने के लिए पुल के दोनों तरफ जीना बनाया गया है राहगीर अपनी जान को खतरे में ना डालकर पुल से ज्वाला नगर की ओर जा सकें फाटक के दोनों और बैरियर होने के बावजूद भी राहगीर अपनी आदत से मजदूर हैं और अपनी जान को जोख़िम में डालकर रेलवे पटरी पार कर रहे हैं मुरादाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में गाड़ी आई हुई दिखाई नहीं देती है और राहगीर हादसे के शिकार हो जाते हैं थाना जीआरपी प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और ऐसे राहगीरों पर जुर्माना भी डाला जाता है जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे राहगीरों पर जुर्माना डाला जाएगा और जीआरपी पुलिस ऐसे राहगीरों को लगातार हिदायत देती है कि रेलवे क्रॉसिंग पार ना करें आपके लिए पुल पर जीना बना दिया गया है जीने की मदद से आप रेलवे फाटक पार कर सकते हैं

रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.