रामपुर शहर में दौड़ते ओवरलोड डंपर
रामपुर : जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व प्रवर्तन को सख्ती से लागू करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं शहर के अंदर
राम रहीम सेतु पुल से ओवरलोड डंपर निकाले जा रहे हैं जबकि
अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में शाहबाद रामपुर बाजपुर मार्ग (एसएच-144) के कि०मी० 33 पर स्थित राम रहीम सेतु (रेलवे ओवर ब्रिज) की मरम्मत का कार्य 23 फरवरी 2026 से 23 मई 2026 के मध्य प्रस्तावित है।
उसके बावजूद भी ओवरलोड डंपरों का आवागमन चालू है।
मरम्मत कार्य के अंतर्गत सेतु के बीयरिंग बदलने, जॉइंट्स प्रतिस्थापन सहित अन्य आवश्यक संरचनात्मक कार्य संपादित किए जाएंगे, जिससे सेतु की सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।
मरम्मत कार्य के प्रथम चरण में 23 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक राम रहीम सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग एवं कर चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर : राजू राजपूत


No Previous Comments found.