मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

रामपुर : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के आगापुर रोड स्थित गीत गोविन्द रिसोर्ट में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 वर-वधुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत विवाह सम्पन्न कराया गया। साथ ही मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुरूप सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा निर्धारित अनुदान राशि एवं उपहार सामग्री पात्र नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। इस अवसर पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री सूरज कुमारी ने बताया कि विगत दिवसों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जो पात्र जोड़े किसी कारणवश विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए थे, उनका विवाह आज विधिक एवं विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करते हुए उनके जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सरल बनाया जाए।

रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.