रात के अंधेरे में दौड़ते अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली
रामपुर : रात के अंधेरे में अवैध तरीके से दौड़ रहे खनन के ट्रैक्टरों पर नहीं लग पा रहा अंकुश जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठाते फोन शाम होते ही शहर के बीचो-बीच राम चौक से लेकर ज्वाला नगर चौकी से रात के अंधेरे में खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ना शुरू हो जाते हैं और यह पूरी रात दौड़ते हैं ट्रैक्टरों की स्पीड इस कदर होती है अगर इनके सामने कोई आ जाए तो उसका बचना नामुमकिन होगा सवाल इस बात का है कि रात के अंधेरे होते ही ट्रैक्टरों की रफ्तार किसके सहारे पर बढ़ जाती है और कौन इसको संरक्षण दे रहा है इसकी शिकायत करने के लिए रात में खनन इंस्पेक्टर को फोन लगाया गया लेकिन खनन इंस्पेक्टर का फोन नहीं उठा ऐसी कई बार शिकायत दर्ज करने के लिए खनन इंस्पेक्टर को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठाता है जिम्मेदार अधिकारी ही फोन नहीं उठाएंगे तो खनन कर रहे खनन माफियाओं के हौसले और भी बुलंद हो जाएंगे और पूरी रात ट्रैक्टरों की आवाज कानों में गूंजती रहेगी।
रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

No Previous Comments found.