गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा छोटी बरखेड़ी में 13 दिवसीय गुरमत प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया

रामपुर : इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी एवं धर्म प्रचार कमेटी के सचिव सरदार गुरिंदर सिंह मथरेवाल जी के तत्वाधान एवं सिख मिशन उत्तराखंड काशीपुर के इंचार्ज भाई सुखविंदर सिंह M.A जी के नेतृत्व में गुरमत सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया ।12 जून से आरंभ हुए कैंप का समापन 24 जून को किया गया । शिविर में प्रतिभागियों को दस गुरु, पंज प्यारे ,चार साहिबजादे एवं सिख धर्म के शहीदों की कुर्बानी एंव गुरबाणी इतिहास से अवगत कराया गया । शिवर में 70 बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । कैंप की सेवा जत्थेदार कविशर जगदीश सिंह, भाई सर्वजीत सिंह एसजीपीसी द्वारा निभाई गई । शिविर में समस्त प्रतिभागियों को धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से मेडल और प्रशिक्षण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बाबा लखविंदर सिंह, प्रधान गुरुचरण सिंह, बलवंत सिंह ,गुरमीत सिंह ,बलजिंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  तालिब रज़ा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.