प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों 100-100 ml की 340 शीशी डाईलेक्स डीसी, 245 शीशी बैरिकोफ, 296 शीशी बेसकोड नशे का सीरप, 02 एप्पल मोबाईल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना शहजादनगर : प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों 100-100 ml की 340 शीशी डाईलेक्स डीसी, 245 शीशी बैरिकोफ, 296 शीशी बेसकोड नशे का सीरप, 02 एप्पल मोबाईल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मिलक के निर्देशन में दिनांक 24.06.2026 को थाना शहजादनगर एवं औषधि निरीक्षक, रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध बिक्री/भण्डारण की रोकथाम हेतु चैकिंग/गश्त के दौरान अभियुक्तगण 1. फरमान पुत्र मुम्तियाज 2. अजहर खान पुत्र जमीर अहमद निवासीगण ग्राम रवाना थाना सैफनी जनपद रामपुर, 3. वशीम अहमद पुत्र बच्छन निवासी मौ0 नरूल्ला भुर्जी वाली गली कस्बा व थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद को 100-100 ml की कुल 869 कोडीन युक्त (340 शीशी डाईलेक्स डीसी, 245 शीशी बैरिकोफ, 296 शीशी बेसकोड नशे का सीरप) के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 अदद मोबाईल बरामद किये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शहजादनगर पर मु0अ0सं0- 111/2026, धारा-318(4) बीएनएस व 8/21 NDPS ACT बनाम 1. फरमान पुत्र मुम्तियाज निवासी ग्राम रवाना थाना सैफनी जनपद रामपुर 2. अजहर खान पुत्र जमीर अहमद निवासी ग्राम रवाना थाना सैफनी जनपद रामपुर 3. वशीम अहमद पुत्र बच्छन निवासी मौ0 नरूल्ला भुर्जी वाली गली कस्बा व थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
रिपोर्टर : राजू राजपूत
No Previous Comments found.