RDA की बड़ी कार्रवाई 1460 वर्ग मीटर में बिना अनुमति संचालित हो रहा था शाहजमाली मैरिज हॉल सील।

रामपुर : अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण आरडीए ने मंगलवार को बिलासपुर गेट क्षेत्र में स्थित शाह जमाली मैरिज हॉल को सील कर दिया प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कर्ताओं में हड़कंप मच गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरडीए के सहायक अभियंता मनोज कुमार सिसोदिया ने बताया कि बिलासपुर गेट के निकट फरीद खां  एवं मुताहिर खां द्वारा एक पुरानी फैक्ट्री को ध्वस्त कर लगभग 1460 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मैरिज हॉल का निर्माण कराया गया था जांच में पाया गया था कि निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृत नक्शा व आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी इसके बावजूद भवन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
इस कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.