थाना कोतवाली कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार ।

रामपुर - रात्रि में थाना कोतवाली एवं औषधि निरीक्षक,रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर 04 अभियुक्तगण को 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप, 35 डिब्बे कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0- 46/2026,  धारा -8/21 NDPS ACT, 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1.मौ0 फैजान पुत्र मौ0 इरफान नि0 कस्बा दढियाल थाना टांडा,रामपुर 2.मौ0 इरफान पुत्र अब्दुल कददूस नि0 कस्बा दढियाल थाना टांडा,रामपुर के नाम प्रकाश में आये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1.मौ0 फैजान पुत्र मौ0 इरफान निवासी कस्बा दढियाल थाना टांडा,रामपुर 2.मौ0 इरफान पुत्र अब्दुल कददूस निवासी कस्बा दढियाल थाना टांडा,रामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
 
रिपोर्टर - राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.