जनपद रामपुर में ज्वाला नगर के राम चौक से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकलकर गुजराती है
रामपुर : उत्तर प्रदेश रामपुर में रात 02:00 बजे के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली खुलेआम सड़कों पर दौड़ती नजर आती है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश हैं कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा । परंतु जमीनी स्तर पर मुख्यमंत्री जी के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं रात के समय में खनन अधिकारी को कॉल की जाती है तो खनन अधिकारी भी कॉल नहीं रिसीव करते। खनन माफिया अपना काम बेखौफ़ तरीके से करते नजर आ रहे हैं। यह खनन माफिया कोसी नदी से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अगापुर से ज्वाला नगर होते हुए राम चौक से निकलते हैं इनके साथ एक नहीं दो नहीं कम से कम 25,30 लोग साथ में रहते हैं हर चौराहे पर यह लोग खड़े हो जाते हैं और अपने काम को अंजाम देते हैं अगर उनकी कोई शिकायत करता है तो यह मारने या मरने से नहीं डरते और अपने काम को बड़े ही चालाकी से अंजाम देते हैं सोचने वाली बात यह है कि कुछ ही दूरी पर ज्वाला नगर चौकी है यह किसके इशारे पर यह बैखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं और जनपद रामपुर के जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा खनन को रोकने का प्रयास किया जाता है तो उस वक्त खनन का काम रुक जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से रात के अंधेरे में ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से सड़कों पर दौड़ने लगते हैं खनन माफिया बेखौफ़ होकर अपने मुनाफे के चक्कर में सड़क पर आने जाने वाले छोटे , बड़े वाहनों को नहीं देखते अगर सामने से कोई वाहन आ जाए तो ट्रैक्टर ट्रॉली की स्पीड इतनी तेज होती है कि खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मैं ब्रेक नहीं लग पाएंगे। जिससे वह खुद भी चोट खाएगा और दूसरों को भी चोट मारेगा। इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह है कि ऐसे लोगों पर प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही होती है या फिर खनन माफिया ऐसे ही रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली दौड़ाते रहेंगे।
रिपोर्टर : राजू राजपूत
No Previous Comments found.