विशेष अभियान के तहत दो बाल श्रमिकों का रेस्क्यू, बाल श्रम के विरुद्ध चला सघन जांच अभियान।
रामपुर : जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर विशेष संयुक्त अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में गुरुवार को जिला चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), श्रम विभाग एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त टीम द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आरा मशीनों, लकड़ी के कारखानों, होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों एवं आमजन को मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बाल विवाह तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही बाल श्रम निषेध कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र से दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त (रेस्क्यू) कराते हुए उन्हें आवश्यक संरक्षण प्रदान किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
संयुक्त टीम ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बालक या बालिका से श्रम कराना कानूनन दंडनीय अपराध है। यदि किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम कराया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में थाना प्रभारी एएचटीयू श्री संजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी श्री निजामुद्दीन, श्री विशाल कुमार तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजू राजपूत
No Previous Comments found.