रामपुर रेडिको खैतान फैक्ट्री में हादसा। रामपुर रेडिको खैतान फैक्ट्री में मजदूर की हुई मौत।

रामपुर : शुक्रवार की शाम रामपुर की रेडी को खेतान फैक्ट्री में  एक बड़ा हादसा हुआ।  फैक्ट्री में पैनल इंस्टॉलेशन का कार्य चल रहा था जिसमें विशंभर सिंह नाम के मजदूर जो ग्राम कोसरा कला थाना मांडा प्रयागराज के रहने वाला मजदूर रेडी को खेतान फैक्ट्री में लाइट का पैनल लगाने का काम कर रहा था इसी दौरान पैनल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रेडी को खेतान के आला अधिकारियों द्वारा रामपुर जिला अस्पताल की बजाय मुरादाबाद के टी एम यू अस्पताल ले जाया जा रहा था बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई मौत की सूचना सुनते ही रामपुर पुलिस और मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुरादाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

सवाल इस बात का बनता है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी रेडी को खेतान फैक्ट्री के आला अधिकारी मौन क्यों है कोई स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है 
वहीं थाना सिविल लाइंस पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
सूत्र द्वारा यह भी बताया गया की रेडीको खेतान फैक्ट्री जो रामपुर की जानी-मानी फैक्ट्री है जिसमें पहले भी कई हादसे हो चुके हैं उसके बाद भी किसी प्रकार की सेफ्टी नहीं है घटना होने के बाद घायल या मृतक युवक के परिजनों से सांठगांठ कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। अब देखना यह होगा कि रामपुर के अधिकारी इतनी बड़ी घटना होने के बाद क्या कार्रवाई फैक्ट्री  डायरेक्टर पर करते हैं ।  टीएमयू हॉस्पिटल के रिसेप्शन से जानकारी मिली कि एक शव रामपुर से आया था जिसे पुलिस द्वारा मोर्चरी में लगवाया गया है यहां कोई फाइल नहीं बन सकी क्योंकि वह मृतक था । बही रामपुर की जानी-मानी फैक्ट्री रेडी को खेतान में बिना सेफ्टी के कार्य कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत होने की सूचना पर रामपुर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।


रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.