एडीएम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न
रामपुर : विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ0 नितिन मदान की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं तथा जनपद में औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं पायी गई।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
व्यापारी बन्धु द्वारा शहर में पार्किंग की व्यवस्था एवं बापू मॉल की दुकानों के आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समस्या को देखते हुए उचित पार्किंग व्यवस्था कराए जाने तथा बापू मॉल की दुकानों के आवंटन से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संबंधित अधिकारियों को व्यापारी बन्धु द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा उठाए गए अन्य प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए इसकी प्रगति से अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजू राजपूत
No Previous Comments found.