हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

रामपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया गया। 

तिरंगा बाइक रैली का शुभारम्भ विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी  गुलाब चन्द्र  ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन एवं बरेली रोड होते हुए विकास खण्ड कार्यालय चमरौआ पहुँची तथा विकास भवन में वापस आकर सम्पन्न हुई। 
वहीं विकास खण्ड स्तरीय तिरंगा बाइक रैली का आयोजन विकास खण्ड चमरौआ से बरेली गेट होते हुए विकास भवन तक किया गया। इसका शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। विकास खण्ड स्तरीय रैली का आयोजन बीओ चमरौआ ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा पदयात्रा रैली में भी पीआरडी जवानों एवं मंगल दलों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अम्बेडकर पार्क से गांधी समाधि तक उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में बीओ चमरौआ ब्रजेश कुमार, बीओ नन्दन सिंह, वरिष्ठ सहायक अजमल जमाल खाँ, पीआरडी सुनील यादव एवं हरीश कुमार सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। 
रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.