बिना चिकित्सक के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

रामपुर : पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अनुपालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को रामपुर शहर शाहबाद गेट स्थित न्यू दीप हेल्थ केयर एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान पंजीकृत सेंटर चिकित्सक डॉ. प्रहलाद राम कालवां की अनुपस्थिति में खुला पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर सेंटर बंद करा दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपा सिंह ने बताया कि इस सेंटर के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : राजू राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.