रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न

रामपुर - विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न मण्डलायुक्त एवं रामपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष  संगीता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 44वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रामपुर विकास प्राधिकरण की रामपुर विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 के अनुमोदन से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बोर्ड ने अपनी मंजूरी प्रदान की। महायोजना के मास्टर प्लान अनुमोदन से रामपुर क्षेत्र में सुनियोजित विकास, बेहतर नियोजन तथा निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

बोर्ड ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में 05 मई 2026 को लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन एवं अनुपालन की समीक्षा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी  अजय कुमार द्विवेदी, सचिव/अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान, सदस्य बोर्ड आरडीएस जागेश्वर दयाल दीक्षित, काशीराम दिवाकर, मोहनलाल सैनी
सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शासन द्वारा नामित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.