बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को नुकसान

रामपुर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई खेतों में धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का मौके पर सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि बारिश और हवाओं से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर जल्द राहत दिलाने की मांग की।

रिपोर्टर - मोहम्मद तालिब

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.