सीडीओ ने अन्नपूर्णा भवनों का किया निरीक्षण अवशेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश
रामपुर - मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने मनरेगा योजना के अंतर्गत विकासखंड चमरौआ के ग्राम चमरपुरा एवं विकासखंड सैदनगर के ग्राम काशीपुर में प्रत्येक 8.46 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अन्नपूर्णा भवनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम चमरपुरा के अन्नपूर्णा भवन में रंग-रोगन एवं लिखाई का कार्य शेष पाया गया। सीडीओ ने अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। वहीं ग्राम काशीपुर में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण मिला। उन्होंने नवनिर्मित भवन को शीघ्र संबंधित विभाग को हस्तगत कराने के लिए भी सहायक अभियंता को निर्देशित किया।
रिपोर्टर - राजू राजपूत
No Previous Comments found.