स्वच्छता ही सेवा बच्चों ने लिया स्वच्छ विद्यालय और निर्मल गंगा का संकल्प

रामपुर - एवं क्लीन अप इंडिया की टीम द्वारा मॉडल प्राइमरी स्कूल पट्टी कल्याणपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, नमामि गंगे लव कुमार ने बच्चों को गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने, जलस्रोतों में कूड़ा न डालने तथा घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कबड्डी मैच का आयोजन किया गया तथा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गंगा, विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। क्लीन अप इंडिया के आकाश ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण की अपील की। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करना स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की नींव है। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर - राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.