सेवा संकल्प अभियान के तहत गोशालाओं में चला विशेष सफाई अभियान

रामपुर : सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत गोशाला सफाई एवं गोसेवा कार्य के लिए विशेष अभियान चलाया गया।  इसके तहत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सींगनखेड़ा में सांकेतिक रूप से सफाई कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जनपद की समस्त गोशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल सीगनखेड़ा में एकत्रित गोबर को जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से गोशाला परिसर से बाहर कराया गया। साथ ही गोशाला परिसर में उगी झाड़ियों की छंटाई कराई गई तथा सफाई कर्मियों द्वारा परिसर की व्यापक सफाई की गई। इसके उपरांत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला में गोवंश का पूजन कर गोसेवा का संदेश दिया। अभियान के दौरान खंड विकास अधिकारी  अतुल कुमार, एडीओ पंचायत महसर अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.