गंगा स्वच्छता का संकल्प लेकर लौटे स्कूली बच्चे

रामपुर  : स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जिला गंगा समिति द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खाता चिंतामन, मिलक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति लव कुमार ने बच्चों को गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। आर्ट ऑफ लिविंग के शुभम मिश्रा ने भी बच्चों को स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने गंगा में कूड़ा न डालने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने के साथ गांव-मोहल्ले को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘हर-हर गंगे, नमामि गंगे’, ‘गंगा की पुकार, करो कचरे पर वार’ और ‘हम सबने यह ठाना है, गंगा को स्वच्छ बनाना है’ जैसे नारों से स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण का संदेश दिया। 

रिपोर्टर : राजू राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.