सीडीओ ने जलभराव रोकने और फॉगिंग के दिए निर्देश
रामपुर :- विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वर्षा के मद्देनजर जलभराव रोकने, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से अभियान की डाटा फीडिंग सही तरीके से कराने तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा।
संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, नगर निकाय, ग्राम्य विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभाग मिलकर कार्य करेंगे। घर-घर जाकर रोगियों की पहचान, जनजागरूकता और समय से उपचार पर विशेष जोर रहेगा। सीडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, जिला पंचायत राज अधिकारी नाथू लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर :- राजू राजपूत

No Previous Comments found.