अति वर्षा से चार मकान आंशिक क्षतिग्रस्त, दो परिवारों को मिली सरकारी सहायता

रामपुर :  तहसील टांडा क्षेत्र में लगातार हो रही अति वर्षा के कारण कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम दलेल नगर निवासी राजेन्द्री देवी पत्नी मित्रपाल और राजस्व ग्राम सैदनगर बजरपट्टी निवासी मनोहर सिंह पुत्र भूखन लाल के मकान रविवार को अतिवृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रशासन द्वारा दोनों प्रभावित परिवारों का विवरण राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर दर्ज कराया गया था। जिला मुख्यालय से कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों लाभार्थियों को नियमानुसार सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। वहीं रविवार को ही अतिवृष्टि से दो और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। ग्राम ढक्कनगलिया निवासी शीशपाल पुत्र जगदीश और ग्राम लखमन नगला निवासी नाजरिन पत्नी मोहम्मद इरफान के मकान बारिश के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने दोनों नए प्रभावित परिवारों का विवरण भी राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पात्रता की जांच के बाद प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.