आंगन मिलन सेवा में 64 हजार से अधिक बच्चों और 44 हजार महिलाओं ने लिया भाग 1700 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशाओं का सम्मान, 20 बच्चों को मिला पुरस्कार
रामपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जनपद के सभी 2700 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 64,578 बच्चों और 44,380 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए 1700 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं तथा पिछले 25 वर्षों में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में हुए बदलावों की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का वजन एवं लंबाई मापकर स्वस्थ बच्चों को चिन्हित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के 20 विजेता बच्चों को पौष्टिक आहार, फल, मिठाई एवं खिलौने प्रदान कर पुरस्कृत किया। दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को पौष्टिक फल, मिठाई तथा अतिरिक्त पोषाहार एवं सामग्री वितरित की गई। विभागीय स्टॉल पर पौष्टिक आहार से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया।
मा. शहर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और जनपद से कुपोषण को समाप्त करने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। वृद्धजनों को फल और उपहार वितरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा ताशका मजरा स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा. शहर विधायक ने 101 वृद्धजनों को फल एवं उपहार वितरित किए और शहर विधायक ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने लोगों से वृद्धजनों की सेवा और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की। जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर : राजू राजपूत

No Previous Comments found.