जनता दर्शन में दिव्यांगजनों को मिली सहारे की सवारी जिलाधिकारी ने 04 लाभार्थियों को वितरित की ट्राई साइकिल

रामपुर : जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए बुधवार का दिन राहत और उम्मीद लेकर आया। दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 04 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। ट्राई साइकिल हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

ट्राई साइकिल प्राप्त करने वालों में ज्वाला नगर के शाहरून, नालापार के बाबू खां, फरसिखान के फरहान, तथा स्वार के मो. यासीन शामिल रहे।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल को निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और उन्हें सरकारी योजनाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आवागमन में अब उन्हें काफी सहूलियत होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खुलने की उम्मीद है।


रिपोर्टर : राजू राजपूत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.