आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर का IAS प्रेम प्रकाश ने किया निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
रामपुर - आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर का न्यायिक सदस्य एवं आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने ब्लॉक की विभिन्न कार्य योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की भी समीक्षा की गई।
आईएएस प्रेम प्रकाश ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भानपुर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल की प्रशंसा की तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. ए.के. भारती, टीबी वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मुकेश कुमार सरोज, सीएचओ दिव्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी निरीक्षण टीम को दी।
रिपोर्टर - सोनू गुप्ता

No Previous Comments found.