उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को नगर पालिका के खिलाफ दिया ज्ञापन
रामपुर : दोपहर 12:00 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पहुंचकर नगर पालिका में आ रही समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को एक ज्ञापन सोपा इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि उत्सव पैलेस के ठीक पिछवाड़े वाल्मीकि मंदिर के बराबर में घाटमपुर क्षेत्र में एक झील का लगभग 15 वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माण कराया गया आसपास की दूध की डैरी के गोबर से आसपास की नालियां एवं झील पूर्ण रूप से भर गई है इस झील की साफ सफाई एवं सुंदरीकरण होना अत्यधिक आवश्यक है साथ ही स्वस्थ सफाई अभियान चलवा कर मौके पर मौजूद कीड़े मकोड़े कीचड़ आदि की सफाई व्यवस्था कराई जाना सुनिश्चित कराई जानी है नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा हाउस टैक्स वॉटर टैक्स की 50 गुना दर आम जनता को परेशान व वदहाल कर रही है इन दोनों का समाप्त कराया जाना भी अति आवश्यक है साथ ही तोप खाना गेट स्थित बापू माल का पूर्ण रूप से शुरू कराया जाना भी शहर के विकास के लिए जरूरी है बापू मॉल के शुरू होने से जनपद रामपुर के बदहाली को निजात मिलेगी व जनपद में कारोबार विकसित हो पाएगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा,सुदेश यादव युवा जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, मंडल अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, सरदार मंजीत सिंह सिंपल, शाहिद खुसरो, आसिफ खान,नदीम खान, इमरान खान,जमीर खान,राजू सुमन,विक्की खान, विष्णु रस्तोगी,अलीम खान, फुरकान,नसीर लाला, नजाकत अली,सलविंदर विराट आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे
रिपोर्टर : राजू राजपूत

No Previous Comments found.