सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान क्रय केंद्र खोलने का विरोध, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर : आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा और वहां पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को ज्ञापन सौपा और वहां पहुंचकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर में सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे टिन सेट पर धान खरीद केंद्र खोल दिया जा रहा है जिससे सब्जी मंडी के आड़ती व्यापारी , किसान सभी परेशान हैं क्योंकि धान खरीद केंद्र अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे पर स्थापित होना चाहिए सब्जी मंडी नीलामी चबूतरे पर धान खरीद केन्द्र होने से सब्जी मंडी के आढ़ती का व्यापारियों का किसानों का उत्पीड़न शोषण हो रहा है इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, परवेज खान, नसीर लाला, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू सुमन, मेहताब मियां,शाहिद खुसरो,शबाब खान,राशिद खान,विष्णु रस्तोगी,अलीम खान,शहादत अंसारी,नजाकत अली रायन आदि व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे
रिपोर्टर : राजू राजपूत

No Previous Comments found.