व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रामपुर : आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा और वहां पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को एक ज्ञापन सौंपा इस पर नगर पालिका की हो रही लापरवाही को बताते हुए कहा कि अब नगर पालिका परिषद रामपुर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापार मंडल के लगातार अनुरोध के बावजूद नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है जिससे विकास की गति रुक रही है इसमें जैसे हाउस टैक्स,वॉटर टैक्स की 50 गुना बढ़ाई गई दरों को समाप्त कराया जाना अति आवश्यक है वार्ड संख्या 6 में पीला तालाब व्यापारिक क्षेत्र में 1 किलोमीटर दूर का कूड़ा लाकर डाला जा रहा है जिसकी दुर्गंध से व्यापारी पूरे बाजार के परेशान हैं वार्ड संख्या 36 में थाना टीन ऊंची मस्जिद के सामने पानी के पीने की पाइपलाइन की समस्या रास्ते के निर्माण की समस्या जिससे ई रिक्शा पलट रही है व्यापारी एवं जनता परेशान हैं वार्ड संख्या 14 की पान वाले व्यापारी भाई की पाइपलाइन के कनेक्शन की समस्या वार्ड संख्या 20 में सड़क गली निर्माण समस्या उपरोक्त समस्याओं का समाधान कराया जाना भी अति आवश्यक है नगर पालिका परिषद द्वारा प्रगति व विकास हित में समस्याओं का समाधान करना चाहिए इस अबसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष सुदेश यादव, अलीम खान मंडल अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, आसिफ उल्ला खान,परवेज खान,गोपाल शर्मा, अलीम खान, मोहम्मद शाहिद,नसीर लाला, मेहताब मियां,शाहिद खुसरो,कमल वर्मा , इमरान खान, सैयद मसूद अली बिट्टू, संदीप शर्मा जमीर अहमद मिलन सक्सेना आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजू राजपूत

No Previous Comments found.