ताज होटल निर्माण के तोड़ें गये विस्थापितों से मिले हटिया विधायक

रांची : पिस्कानगडी :झारखंड विस्थापित जन कल्याण समिति के बैनर तले रविवार को होटल ताज के लिए जो अर्द्धनिर्मित बाउंड्रीवाल किया जा रहा है और इसके लिए जो चार आदिवासी विस्थापित परिवारों के घर तोड़े जाने के विरुद्ध मे  राज्य सरकार की तुग़लकी और तानाशाही शासन के विरोध में कुटे तिरील लाबेद आणि मूडमा और जगन्नाथपुर के सभी HEC विस्थापित परिवार एकत्रित हुए,इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हटिया के विधायक नवीन जयसवाल उपस्थित हुए और विधायक नवीन जायसवाल ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि यह विस्थापितों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी क़ीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे  एक और सरकार आदिवासी भाइयों बहनों का सबसे बड़ा हितैषी बनती है दूसरी ओर स्वार्थ से निहित होकर प्रदेश सरकार ग़रीब आदिवासी भाइयों के घर को तोड़ती है यह सरकार का कैसा दोहरा मापदंड है मौक़े पर समिति के अध्यक्ष कुणाल शाहदेव ने कहा कि विस्थापित आदिवासी परिवारों का घर तोड़े जाने के ख़िलाफ़ उग्र आंदोलन होगा और ताज होटल को यहाँ से उखाड़ फेंकने पे सभी विस्थापित संकल्प वद्ध हैं,मौक़े पर  कृष्णा मिर्धा,प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव,अजय बैठा,अजीत मुंडा, किशोर नाथ शाहदेव बीजू महतो,रतन पहान,शोले,उराँव,महेंद्र मिर्धा,दिवाकर शाहदेव,कमलेश ओदार,रोहित बैठा,सुजीता तिग्गा,उषा देवी,सुमन देवी, आशा देवी,सुशांत शाहदेव,मुकुनद सिंह, हरीस शाहदेव, राजू लोहरा,चिंटू उराव,सरजू महतो सहित सैकड़ों विस्थापित ग्रामीणवासी में शामिल हुए

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.