रानी कुमारी बनीं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष

रांची : शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी जानी-मानी समाज सेविका रानी कुमारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने किया। रानी कुमारी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन संबंधित पत्र प्रेषित करते हुए श्रीमती ओझा ने उनसे झारखंड में मानवाधिकार हनन के मामलों की रोकथाम की दिशा में प्रयासरत रहने और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपेक्षा की है।
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में मानवाधिकार हनन के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए संगठन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाज के एक सजग प्रहरी के रूप में कार्यरत रहेंगे।
रानी कुमारी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत के जाने पर सुषमा देवी, देवन्ती देवी, सविता देवी, खुशी तिवारी, अंजलि यादव, नीलम साव, रूपा देवी, रूना देवी, अनवरी खातुन, त्रिपुरारी सिंह, विवेक कुमार, आकाश कुमार, धनंजय पाठक, अनुप उपाध्याय, विपुल तिवारी, बिट्टू यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.