संतोष कुमार सिंह बनाए गए सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष

राँची : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सीएफटीयूआई संपूर्ण भारत में उन लोगों के लिए कार्यरत है जिन्हें हम श्रमिक कहते हैं वे श्रमिक जो किसी भी तंत्र को संचालित करने में संपूर्ण दायित्व अपने ऊपर उठाएं रखते हैं। जैसा कि विगत दिनों सीएफटीयूआई के वरीय पदाधिकारी एवं झारखण्ड के शीर्ष नेतृत्वकर्ता कमलकांत झा जी का निधन हो गया और ऐसे में आवश्यकता महसूस की जाने लगी कि झारखंड जैसे विकास की दिशा में बढ़ते राज्य में श्रमिकों के हित के लिए समर्पित संगठन सीएफटीयूआई की जिम्मेदारी किसी मजबूत, जिम्मेदार एवं समर्पित कंधों पर रखा जाए जिससे कि विकासोनमुखी कार्य निर्बाध रूप से सतत गतिशील रहे। ऐसे में संगठन के वरीय पदाधिकारी दिनेश सोनी अपने टीम के युवा साथी संतोष कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया जिसपर राष्ट्रीय कमिटी से आये सहायक महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ साथ झारखंड के प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी द्वारा संतोष सिंह का नाम पर मुहर लगाया गया। ऐसे तो श्री सिंह पूर्व से ही कमलकांत झा जी के सानिध्य में रहकर संगठन की सेवा प्रदेश महासचिव के रूप में विगत 8 वर्षों से करते आ रहे हैं।ज्ञात हो कि कल 25 6 2025 को केंद्रीय नेतृत्व से सुरेश प्रसाद राष्ट्रीय सहायक महासचिव, सीएफटीयूआई और उनके साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत मिश्रा संगठन के शीर्ष नेतृत्व से अधिकृत होकर स्वर्गीय कमल कांत झा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हुए थे। उनके इस प्रवास के दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर भी विचार विमर्श किया गया वहीं उन्होंने स्वर्गीय झा जी के विशेष सहयोगी दिनेश सोनी जी का भी जिक्र करते हुए कहा उनकी निष्ठा कार्य कुशलता व संगठन के प्रति समर्पण भी अपने आप में अद्वितीय है वहीं उन्होंने संतोष सिंह जी के विषय में स्पष्ट किया कि आपसी सर्वसम्मति एवं सहमति से वर्तमान में सीएफटीयूआई के झारखंड राज्य की व्यवस्था एवं संगठन के सुचारू संचालन हेतु संतोष सिंह जी को नामित कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। संतोष सिंह जी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए जाने कि औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सुरेश जी ने बताया कि जल्द ही उनके नाम का पत्र केंद्रीय अध्यक्ष कंकना राव जी एवं महासचिव नीरज चौबे जी के द्वारा जारी कर दिया जाएगा संतोष जी ने कहा कि मुझे शीर्ष नेतृत्व और आप सभी की सहमति एवं विश्वास ने यह कार्य दिया है तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा लगन मेहनत से अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए आगमी एक वर्ष में संगठन के कार्य को झारखंड के सभी 24 जिलों में स्थापित कर गतिशीलता प्रदान करने का प्रयास करूंगा साथ ही किसी भी समस्या पर 24 घंटे अपने संगठन और श्रमिक भाइयों के साथ खड़ा रहूंगा। संतोष जी को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एन कन्का राव, राष्ट्रीय महासचिव निरज चौबे, शैलेश नंद तिवारी, बी के गायकवाड़, माया पंडेया, सुरेश प्रसाद, करनेल सिंह, ज्ञानचंद यादव, मंजू देवी का नाम शामिल है।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.