राँची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे आयोजित जनता दरबार मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं

राँची : राँची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे आयोजित जनता दरबार में स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सिल्ली से पहुंचे घनश्याम मुंडा ने मंत्री से शिकायत की कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सिल्ली के लिए जो 43 लाख रुपये का एम्बुलेंस दिया था, वह अब तक लापता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से इसकी जांच कर कार्रवाई करने को कहा। वहीं हलीमा परवीन और उनकी मां नजमा परवीन ने मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। मंत्री ने तुरंत डीसी से इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.