बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि फिलहाल विधानसभा घेराओ का जो कार्यक्रम

रांची : हटिया विस्थापित परिवार समिति की एक अहम बैठक समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में कुटे में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि फिलहाल विधानसभा घेराओ का जो कार्यक्रम जो तय था उसे स्थगित कर दिया जाए क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष से समिति की वार्ता हुई और वार्ता काफी साकारात्मक हुई है ऐसी स्थिति में घेराव करना उचित नहीं होगा। बैठक में 11 अगस्त को आई आई एम संस्थान का हजारों की संख्या में ऐतिहासिक घेराव करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो से हुई बातों को विस्तार पूर्वक रखा और लोगो से आग्रह किया कि इसी प्रकार की एकजुटता आप लोग बनाए रखिए आज ना कल हमलोगो को अपना अधिकार हर हाल में सरकार को देना पड़ेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के महासचिव सह झामुमो के नेता कलाम आजाद ने कहा की सरकार विस्थापितों की समस्याओ के प्रति गम्भीर है बस आपलोग इसी प्रकार का हौसला बनाये रखिए आने वाले समय में विस्थापित को उनका हक जरूर प्राप्त होगा साथ ही उन्होने कहा कि आई आई एम के घेराव को सबलोग मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के सचिव महावीर मुंडा ने कहा कि सभी लोग तन-मन धन से घेराव में साथ दीजिए आई आई एम प्रबंधन को झुकना पड़ेगा और वहां रोजगार देना पड़ेगा।
बैठक को विनय उरांव, फिरोज अंसारी ,तरुण शाहदेव,विजय सिंह, मनोज बैठा, सोमारी मुंडा, पारस शाहदेव, जयप्रकाश साहु ने भी संबोधित किया।
बैठक मे मुख्य रूप से अजित शाहदेव, रामेश्वर महतो,महावीर नायक,बाहा उरांव,अर्जुन महतो, दिनेश लाल गुप्ता, रामेश्वर सिंह, राहुल बैठा,सुभाष महली, ध्रुव सिंह,राजेश मुंडा, अमरोज अंसारी, शंकर लोहार,जौहर अंसारी,पवन लोहार, संदीप लोहार,राजेश बैठा, मोनु बैठा, सुरज मुंडा, तनवीर आलम,रवि लोहार,विशाल गुप्ता,हबीबुल अंसारी,जय नारायण सिंह, राजेश गाड़ी सहित आसपास दर्जनो गाँव के लोग सम्मिलित रहे
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.