झारखंड के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक चेतना के अग्रदूत, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन को झारखंड की आत्मा को गहरी चोट के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में दहेज मुक्त झारखंड संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा, संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही और अल्पसंख्यक झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू खान ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के युग पुरुष थे, जिन्होंने राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और आदिवासी समाज के लिए उनका समर्पण हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

संगठन ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, पूरे झारखंडवासियों से अपील की गई है कि वे दिशोम गुरु के बताए गए रास्ते पर चलें, उनके द्वारा दिए गए आदर्शों को अपनाएं और झारखंड को एक न्यायप्रिय, समतामूलक और समृद्ध राज्य बनाने में योगदान दें।

रिपोर्टर : मो० अरबाज  

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.