आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस की ओर से लगाये जा रहे जनता दरबार

राँची : आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस की ओर से लगाये जा रहे जनता दरबार की अगली कड़ी में कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11अगस्त को सुबह 11:00 बजे से कांग्रेस भवन में लोगों की समस्याओं को सुनेगीं।
उत्क्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने शनिवार को बताया कि जनता दरबार जनता सीधे जुड़ाव का सिर्फ एक माध्यम ही नहीं बल्कि आम लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास है। ताकि जनता का भरोसा सरकार और प्रशासन पर कायम रहे उन्होंने कहा कि जो भरोसा और उम्मीद महागठबंधन सरकार पर पुनः जातया है उस पर संगठन और सरकार खरा खडा उतरने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.